संदेश

मई, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अहिल्याबाई होल्कर की मनाई गई जयंती

चित्र
अहिल्याबाई होल्कर की मनाई जयंती  तेजी बाजार(जौनपुर)  सीताराम पाल बघेल धनगर सेफर्ड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भटौली में आयोजित कार्यक्रम में अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई गई।इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व नायब तहसीलदार अमरनाथ पाल ने कहा रानी अहिल्याबाई ने सोमनाथ मंदिर की स्थापना एवं अनेक धार्मिक स्थलों का निर्माण कराने के साथ कल्याणकारी राज्य की स्थापना किया था। उन्होंने पाल धनगर समाज को एक नई दिशा व जीवन दिया। लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान डा.हरीनाथ पाल, अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष हरी लाल पाल,राम अभिलाष पाल,रामहित पाल,अशोक पाल,गया पाल राम बहादुर पाल सहित पाल समाज के दर्जनों लोग मौजूद रहे।

शादी में दावत का लुत्फ उठाना पड़ा भारी बाइक हुई गायब

चित्र
 शादी में भोजन का लुत्फ उठाना पड़ा भारी, बाइक हुई गायब तेजी बाजार(जौनपुर) शादी में निमंत्रण देने बाइक से जाना एवं भोजन का लुफ्त उठाना पड़ा भारी। बदमाशों ने उड़ाई बाइक। पुलिस जांच में जुटी। सुजानगंज थाना क्षेत्र के एकहुआ निवासी इसरार अहमद सोमवार की रात  अपने गांव में घर से 750 मीटर दूर अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक से निमंत्रण देने गए थे।बाइक लॉक कर निमंत्रण लिखाने के बाद भोजन करने लगे।जब वापस उस स्थल पर पहुंचे तो वहां से बाइक गायब देख कर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने मामले की सूचना सुजानगंज पुलिस को दिया।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।

न्याय के प्रति समर्पित है पत्रकार

चित्र
 न्याय के प्रति समर्पित है पत्रकार  तेजी बाजार(जौनपुर)  हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जौनपुर पत्रकार संघ बदलापुर इकाई की बैठक तहसील अध्यक्ष अर्जुन शर्मा की अध्यक्षता में करशूलनाथ महादेव में  संपन्न हुई।बैठक में लोगों को संबोधित करते हुए अर्जुन शर्मा ने कहा समाज में पत्रकार सदैव पीड़ित दबे कुचले वर्गों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ता है।ऐसे में वह सदैव समाज विरोधी तत्वों के निशाने पर रहता है। इसके बावजूद शासन द्वारा पत्रकारों को आवश्यक सुविधाएं मुहैया नहीं कराई जाती। फिर भी हिंदी पत्रकार न्याय हेतु सदैव समर्पित रहता है। इस दौरान महामंत्री शशि जायसवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर हुबलाल यादव,अखिलेश यादव,अनिल श्रीवास्तव, सत्यनारायण गुप्ता,हुबलाल यादव, दिलशाद अहमद,ओम प्रकाश सेठ,सुनील मिश्रा पंकज बिंद आदि अनेकों लोग मौजूद रहे।

सेंगोल विवाद अमित शाह ने कहा भारतीय संस्कृति से नफरत करती है कांग्रेस

चित्र
सेंगोल विवाद-अमित शाह ने कहा भारतीय संस्कृति से नफरत करती है कांग्रेस  नए संसद भवन के उद्घाटन और उसमें रखे जाने वाले सेंगोल  विवाद के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेश भारतीय संस्कृत से करती है नफरत।   नए संसद भवन में स्पीकर की कुर्सी के पास स्थापित होने वाले सेंगोल को लेकर भाजपा के दावे को कांग्रेस ने बताया फर्जी। ऐसे में भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेश पर व्यंग्य कसते हुए कहा कांग्रेस पार्टी भारतीय परंपराओं और संस्कृति से  नफरत करती है कि भारत की स्वतंत्रता के प्रतीक के रूप में तमिलनाडु के एक पवित्र शैव मठ द्वारा पंडित नेहरू को एक सेंगोल भेट किया गया था।लेकिन कांग्रेस ने इसे 'छड़ी' के रूप में संग्रहालय में भेज दिया। उन्होंने कहा- पवित्र शैव मठ, थिरुववदुथुराई अधीनम ने खुद भारत की आजादी के समय सेंगोल के महत्व के बारे में कहा था। कांग्रेस सेंगोल के इतिहास को बोगस बता रही है! कांग्रेस को उनके व्यवहार पर विचार करने की आवश्यकता है। कांग्रेस ने सेंगोल पर दावे को बताया फर्जी इससे पहले कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शुक्रवार क...

शौर्य पराक्रम व न्याय राजपूतों की पहचान

चित्र
 न्याय की लड़ाई लड़ेगा अखंड राजपूताना सेवासंघ तेजी बाजार(जौनपुर) अखंड राजपूताना सेवासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह ने भटौली व लोहिंदा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा अखंड राजपूताना सेवासंघ जाति बिरादरी से परे समाज के अंतिम व्यक्ति,पीड़ितों के न्याय एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई लड़ेगा। राम और रामायण हमारी जीवन पद्धति व जीवन दर्शन है। हम सभी 89 ग्राम पंचायतों में रामचरितमानस पहुंचाने का कार्य करेंगे। महाराणा प्रताप हमारे संगठन के आदर्श हैं। बक्शा लोहिंदा मार्ग को हमारे समाज के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राय अंबिका सिंह के नाम एवं निर्माणाधीन केवटली घाट पुल को राजा दुर्गा दास के नाम पर करने का अपना वादा बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा ने जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है।  इस दौरान नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा हम जनपद में संगठन की मजबूती पर बल देंगे।वही समाज के होनहार प्रतिभावान छात्रों के उच्च शिक्षा रोजगार के लिए भी काम करेंगे।  इस दौरान मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह,प्रदीप सिंह, भोले सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आकाशीय बिजली से एक की मौत दूसरा घायल

चित्र
 आकाशीय बिजली से एक की मौत दूसरा घायल Maharajganj Jaunpur  आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।  महराजगंज थाना क्षेत्र के गोंदालपुर निवासी समरजीत यादव( 42 वर्ष) पड़ोस में पति राम यादव के घर आयोजित वरक्षा कार्यक्रम में शामिल होकर वृहस्पतिवार को दोपहर में वापस लौट रहे थे।बरसात होने के कारण वह मनोज यादव के टीन शेड में खड़े हो गए।इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से सभाजीत यादव एवं मनोज यादव बुरी तरह झुलस गए। ग्रामीण दोनों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर ले गए।जहां पर डॉक्टर ने सभाजीत यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल मनोज यादव का इलाज चल रहा है। सभाजीत की मौत की खबर घर पहुंचते ही पूरा परिवार स्तब्ध रह गया। पत्नी ललिता देवी रोते-रोते बेसुध हो गई।जबकि पुत्र आर्यन व पुत्री रिंकी का रो- रो कर बुरा हाल है। एक दशक पूर्व  मांता चनरा देवी चारा मशीन से हाथ कटने से दिव्यांग हो चुकी है।अब बेटे की मौत की खबर सुनकर जीवन का सहारा छिन जाने से वह पूरी तरह स्तब्ध है।

राय रतन बहादुर आईटीआई में 300 को मिला रोजगार

चित्र
 राय रतन बहादुर औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र पर 300 प्रशिक्षुओं को मिला रोजगार   (जौनपुर)  महराजगंज स्थित राय रतन बहादुर सिंह औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र गद्दोपुर में आयोजित रोजगार मेला में प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा 300 प्रशिक्षकों को चयनित किया गया।  रोजगार मेले का प्रबन्धक भाजपा नेता प्रमुख पति विनय कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा पहली वार इस ग्रामीण क्षेत्र में बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा युवाओं को रोजगार दिया गया। जिसमें अडानी ग्रुप ने 120,मदरसन ने 110,टाटा एडवांस ने 40 ,लावा 20 ,महिंद्रा एंड महिंद्रा द्वारा 30 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों पर किया गया। ।मौैके पर व्यवस्थापक बच्चा सिंह, अभिषेक राहुल सिंह, रत्नेश चौहान शिक्षक एवं ग्रामीण मौजूद रहे ।

ससुराली जनों द्वारा अपमानित युवक ने की खुदकुशी

चित्र
 ससुराल वालों के अपमान से आहत युवक ने की खुदकुशी तेजी बाजार(जौनपुर) साले व ससुर द्वारा अपमानित किए जाने से आहत युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर खुदकुशी कर लिया। पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी। सलामतपुर निवासी दीपक सिंह (25 वर्ष) की शादी 24 फरवरी 2017 को सुल्तानपुर जनपद के कलान निवासी सुनील सिंह की पुत्री श्वेता के साथ धूमधाम से संपन्न हुई थी।इस दंपति को सत्यम 4 वर्ष पुत्री रिद्धि 1 वर्ष दो संतानों की प्राप्ति हुई। पति दीपक सिंह मुंबई में गाड़ी चलाते थे।अपनी बहन की शादी में भाग लेने के लिए तीन मई को मुंबई से घर आए थे। 10 मई को बहन की शादी बीतने के बाद मंगलवार को पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद व तनाव हो गया। जिसकी शिकायत पत्नी श्वेता सिंह ने अपने मायके वालों से कर दिया। मंगलवार को दोपहर उसके मायके से उसके पिता सुनील सिंह भाई हर्ष व तूफानी श्वेता के घर पहुंचे। जहां पर दीपक के साथ हुई मारपीट से आहत दीपक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। स्वजन उसे इलाज हेतु बदलापुर सीएचसी ले गए जहां से बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जनपद मुख्यालय स्थित एक निजी चिकि...

छात्रों में संस्कार का सृजन करें शिक्षक धनंजय सिंह

चित्र
 छात्रों में संस्कार निर्माण करे शिक्षक -लक्ष्य के प्रति समर्पण सफलता के लिए आवश्यक --जल संरक्षण व पौधरोपण से सुरक्षित होगा भविष्य  तेजी बाजार,(जौनपुर)  जी एस इंटरनेशनल स्कूल गैरी कला में आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में छात्रों अभिभावकों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद जदयू नेता धनंजय सिंह ने कहा शिक्षक आधुनिक शिक्षा के साथ छात्रों में अच्छे संस्कारों के सृजन करे। संस्कारवान बालक युवा की भूमिका राष्ट्र व समाज निर्माण के लिए अत्यंत उपयोगी है। छात्र लक्ष्य निर्धारित कर अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे तभी जीवन में सफलता प्राप्त होगी। प्रकृति ने हमें हवा और पानी निशुल्क प्रदान किया है। जिसके लिए हमें वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का उपयोग करने के साथ जल संरक्षण करना चाहिए तभी हमारी भावी पीढ़ी को पानी मिल पाएगा।सभी छात्रों को पौधरोपण का संकल्प दिलाते हुए कहा सभी छात्र एक पौधा अवश्य लगाएं। पौध रोपण से पर्यावरण प्रदूषण से मुक्ति मिल पाएगी। रिटायर्ड मुख्य आयकर आयुक्त गौरी शंकर सिंह ने कहा अच्छे संस्कारवान बालक परिवार समाज व राष्ट्र की पूंजी हैं।राष्ट्र निर्माण में इनकी महत्वपूर्ण...

बदलापुर में लहराया भगवा

चित्र
 बदलापुर में लहराया भगवा बदलापुर/ जौनपुर बदलापुर में इस बार भाजपा ने भीम आर्मी को 779 मतों से पराजित कर चेयरमैन के पद पर कब्जा कर लिया। भाजपा प्रत्याशी सीमा सिंह ने भीम आर्मी की प्रत्याशी को 779 मतों से पराजित किया ।भाजपा प्रत्याशी को 2908 जबकि भीम आर्मी प्रत्याशी को 2129 मत प्राप्त हुए। पहले राउंड की मतगणना में बसपा आगे थी। लेकिन दूसरे राउंड से चौथे राउंड तक लगातार भाजपा प्रत्याशी ने अपनी बढ़त कायम रखा। बदलापुर से अध्यक्ष पद  विजेता - सीमा सिंह पार्टी- भाजपा प्राप्त मत- 2908 उप विजेता- मालती सरोज पार्टी- भीम आर्मी प्राप्त मत-2129

जौनपुर में लहराया भगवा

चित्र
 

केराकत निर्दलीय प्रत्याशी सब पर भारी

चित्र
 केराकत निर्दलीय उम्मीदवार सपा बसपा भाजपा पर भारी केराकत /जौनपुर केराकत नगर निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति जायसवाल सपा बसपा व भाजपा प्रत्याशियों पर भारी पड़ी। ज्योति जायसवाल को 2563 मत मिले, जबकि सपा की मीना साहू को 1430 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार 1133 वोटो से निर्दल प्रत्याशी ज्योति जायसवाल विजई रही। ज्योति जायसवाल पत्नी कृष्ण कुमार जायसवाल विजयी  ज्योति जायसवाल, निर्दल 2563 मीना साहू, सपा 1430 सरिता गुप्ता, निर्दल 1357

तृतीय चक्र बदलापुर भाजपा प्रत्याशी भारी बढ़त पर

चित्र
बदलापुर तीसरा राउंड भाजपा भारी बढ़त पर बदलापुर /जौनपुर तृतीय चक्र की मतगणना के बाद बदलापुर में भाजपा ने भारी बढ़त दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी सीमा सिंह 2752 मत पाकर सबसे आगे चल रही है। दूसरे नंबर पर भीम आर्मी को 1880 वोट मिले हैं। जबकि बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को 1806 मत प्राप्त हुए हैं। निषाद पार्टी को 1480 व समाजवादी पार्टी को 1386 मत मिले हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 400 मत प्राप्त हुआ हैं। इस प्रकार तृतीय राउंड की गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी सीमा सिंह भारी बढ़त बनाए हुए हैं।

मड़ियाहूं में निर्दल प्रत्याशी का रहा जलवा

चित्र
मड़ियाओं में निर्दल प्रत्याशी का जलवा  मड़ियाहूं /जौनपुर मड़ियाहूं में इस बार लोगों ने सपा भाजपा और बसपा के उम्मीदवारों को नकारते हुए निर्दल प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन रुखसाना कमाल को दूसरी बार विजई बनाया। पूर्व चेयरमैन निर्दल प्रत्याशी रुखसाना बेगम को 6754 मत मिले ।वही दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी सोनी जायसवाल को 5256 मत मिले ।इस प्रकार रुखसाना 1498 मतों के अंतर से विजई घोषित की गई। जबकि समाजवादी पार्टी की फरहत को 548 मतो से संतोष करना पड़ा ।45 लोगों ने नोटा को चुना।

मुंगरा बादशाहपुर में लहराया भगवा

चित्र
 मुंगरा बादशाहपुर में लहराया भगवा कपिल मुनि पुनः बने चेयरमैन मुंगरा बादशाहपुर/ जौनपुर मुंगरा बादशाहपुर में इस बार भगवा लहराया भाजपा प्रत्याशी कपिल मुनि 4639 वोटों से विजई रहे। इस बार मुंगरा बादशाहपुर में कपिल मुनि व भगवा का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला।बीजेपी को 9607 वोट मिले जबकि बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद जफर को 4968 वोटों से संतोष करना पड़ा। वहीं समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को 3345 जबकि आप उम्मीदवार को मात्र 220 वोट मिले।

शाहगंज में तेजी से दौड़ी साइकिल

चित्र
 शाहगंज में तेजी से दौड़ी साइकिल  शाहगंज/जौनपुर शाहगंज में इस बार भाजपा की गीता जायसवाल को सत्ता विरोधी रुझान का सामना करना पड़ा और वह सपा प्रत्याशी से 2560 वोटों से पीछे रही। नगर पालिका परिषद शाहगंज के प्रत्याशियों के प्राप्त मत। अतिक्रमण अभियान के विरोध का सामना इस बार पूर्व चेयरमैन भाजपा प्रत्याशी गीता जायसवाल को पराजय के रुप में करना पड़ा। यहां सपा की साइकिल तेजी से दौड़ी और सपा प्रत्याशी चुनाव जीत गई। 1- रचना सिंह सपा -7523 2- गीता जायसवाल भाजपा - 4963 3- सुमन गुप्ता बसपा 1149 4- एआईएमआईएम परमशीला -737 5- नसीम आरा आप - 99 6- फरजाना कांग्रेस -79 7- पूनम जायसवाल निर्दल -79 8- प्रीति निर्दल -59 9-सिंधु उर्फ सिद्धू- 31 10- नोटा- 110

शाहगंज तृतीय चक्र भाजपा पीछे साइकिल आगे

चित्र
 शाहगंज तृतीय चक्र भाजपा पीछे साइकिल आगे शाहगंज/जौनपुर शाहगंज में इस बार भाजपा की गीता जायसवाल को सत्ता विरोधी रुझान का सामना करना पड़ा और तीसरे चक्कर में वह लगातार सपा उम्मीदवार से पीछे चल रही है। तीसरे राउंड में सपा 1442 मत से आगे रचना सिंह सपा 5371 गीता जायसवाल बीजेपी 3929 बीएसपी सुमन 903

प्रथम चक्र बदलापुर मछली शहर में बसपा आगे

चित्र
प्रथम चक्र  मत गणना के अनुसार। बदलापुर  बसपा- 942 भीम आर्मी- 747 सपा- 636 भाजपा- 625 निषाद पार्टी- 530 कांग्रेस- 96 आप पार्टी-87  मछलीशहर नगर पंचायत प्रथम चक्र बसपा संजय जायसवाल 1140 भाजपा नीतेश जायसवाल 771 ए आई एम आई एम गुलाम रसूल 687

कर्नाटक कांग्रेस 115 सीटों पर आगे

चित्र
  कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। चुनाव आयोग द्वारा जारी शुरुआती रुझानों में कर्नाटक में बीते 38 सालों की परिपाटी कायम है । ट्रेंड के अनुसार एक बार फिर राज्य में सरकार बदलती रही है। रुझानों में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस 115 सीटें और भाजपा 73 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा सरकार के कई कैबिनेट मंत्री पीछे चल रहे हैं। बेंगलुरु में भी भाजपा पिछड़ गई है। राज्यभर के 36 केंद्रों में मतगणना से रुझान आ गए हैं, चुनाव अधिकारियों को परिणाम के बारे में एक स्पष्ट तस्वीर दोपहर तक सामने आने की उम्मीद है। राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव में 73.19 प्रतिशत का 'रिकॉर्ड' मतदान दर्ज किया गया था।

शुरुआती रुझान कर्नाटक में कांग्रेस बढ़त की ओर

चित्र
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में लगातार आंकड़े बदल रहे हैं, अब कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस 137 सीटें और भाजपा 68 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा अपने गढ़ बेंगलुरु में भी पिछड़ गई है। राज्यभर के 36 केंद्रों में मतगणना से रुझान आ गए हैं, चुनाव अधिकारियों को परिणाम के बारे में एक स्पष्ट तस्वीर दोपहर तक सामने आने की उम्मीद है। राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव में 73.19 प्रतिशत का 'रिकॉर्ड' मतदान दर्ज किया गया था। कर्नाटक में मतगणना के बीच प्रियंका गांधी शिमला में मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंची। प्रियंका ने शिमला स्थित प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

टॉपर छात्रों को किया गया सम्मानित

चित्र
 सफल छात्रों को किया गया सम्मानित तेजी बाजार(जौनपुर) माध्यमिक शिक्षा परिषद एवं राष्ट्रीय आय योग्यता परीक्षा 2023 में बेसिक शिक्षा परिषद के सफल छात्रों को सम्मानित किया गया। अमरनाथ द्विवेदी गर्ल्स इंटर कॉलेज विझवट में आयोजित कार्यक्रम में टॉप 5 में शामिल इंटर के संजय सरोज,आयुष यादव,प्राची पटेल,आंचल गुप्ता,सृजन कुमार एवं हाई स्कूल के साक्षी पटेल,दिव्यांश दुबे,खुशी, सेजल दुबे एवं शालिनी को मेडल एवं बुके देकर विद्यालय प्रबंधक अमित दुबे ने सम्मानित किया।इस दौरान प्रधानाचार्या अंजू दुबे,सनी यादव,सौरभ द्विवेदी सहित अनेकों अध्यापक एवं अभिवावक मौजूद रहे। कंपोजिट स्कूल मयंदीपुर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका  किरण सिंह ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा में सफल विद्यालय के आधा दर्जन छात्रों देव कृष्ण मिश्रा,अर्पित पांडे,कलश गुप्ता,मुकेश गुप्ता,कुंदन निषाद को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री शैलेंद्र सिंह,सुरेंद्र मोहन सिंह, राजेश कुमार सिंह,जमील अहमद,अंकिता यादव आदि अनेकों अध्यापक मौजूद रहे।

संविदा नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से मचा हड़कंप

चित्र
  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में तैनात संविदा नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया।  मेहनाजपुर गांव निवासी फतेह बहादुर की पुत्री पूनम चौहान(27) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में वर्ष 2020 से संविदा  नर्स के रूप में तैनात हुई थी। अस्पताल के पास ही किराए के कमरे में पूनम लेकर पूनम उसी अस्पताल में तैनात एक अन्य नर्स के साथ रहती थी। मौत की सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने मामले को संदिग्ध बताया। पिता ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के  साथ ही निष्पक्ष जांच की मांग की है। अचानक हुई इस घटना से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। पूनम चौहान (27) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में वर्ष 2020 से संविदा पर नर्स के रूप में तैनात हुई थी। पूनम की तुम मेट ने बताया कि रविवार की रात करीब नौ बजे पूनम के सीने, पीठ में दर्द होने लगा। ऐसी स्थिति में उसने कोई दवा खा ली। थोड़ी देर में आराम भी हो गया था। करीब 1 घंटे बाद उसने रात में ही स्नान भी किया। उसके कुछ ही देर बाद तबीयत फिर बिगड़ने लगी तो अस्पताल को सूचना देते हुए उसे लेकर सीएचसी पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत ह...

बारात में छोला खिलाने के बहाने ले जाकर किया बालिका से रेप

चित्र
मासूम दलित बच्ची के साथ बारात में हुआ रेप हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर छोला खिलाने के बहाने ले जाकर किया रेप  सुजानगंज, जौनपुर  क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात फत्तुपुर से बारात आई थी। बारात में काम करने आई अपनी दादी के साथ एक सात वर्षीय बच्ची के साथ अज्ञात व्यक्ति ने बलात्कार किया।  बच्ची खून से लथपथ हो गई । परिजन बच्ची  को लेकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सुजानगंज ले गए जहा से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को फत्तूपुर से बारात आई थी।इसी बारात में गांव के ही वनवासी जनजाति की महिला अपने घर की बच्चियों को लेकर आई थी।देर रात जब नाश्ता की शुरुवात हुई तो किसी ने उस वनवासी महिला के साथ आई सात वर्षीय बच्ची को बहका फुसलाकर अपने साथ लेकर गया और उसके साथ बलात्कार किया। बच्ची के साथ गए बच्चो ने कहा की एक युवक छोला खिलाने के लिए कहकर हम सबको अपने साथ लिवा गया।फिर हम लोगो को छोला दिलवाकर बच्ची को टेंट के पीछे लेकर चला गया।काफी देर तक जब वह नही आई तो उसने इसकी सूचना महिला( पीड़िता की दादी) को दिया।महिला ने भी काफी देर तक...

अमृत सरोवर तालाब का हुआ भूमि पूजन

चित्र
 ग्राम प्रधान ने किया अमृत सरोवर तालाब का भूमि पूजन महराजगंज जौनपुर स्थानीय विकासखण्ड महराजगंज के ग्राम पंचायत कठार में ग्राम प्रधान रिंकी अवनीश सिंह द्वारा अमृत सरोवर तालाब का भूमि पूजन किया गया वही भूमि पूजन के दौरान ग्राम प्रधान ने कहा कि यह कार्य सरकार की अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत कराया जा रहा है जिसमे वर्षा जल संग्रहण होगा, जल का संवर्धन होगा ग्रामीण आजीविका संसाधनों में वृद्धि होगी, पर्यावरण के अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण होगा तथा प्राकृतिक सुन्दरता के एक नये दृश्य का सृजन होगा। इस मौके पर आलोक सिंह विजय सिंह राकेश जायसवाल स्वेत रंजन त्रिगुनायत जीत लाल जायसवाल प्रकाश जायसवाल अमित सिंह ,अमित स्पोर्ट पवन सिंह सौरभ सिंह छोटू महेंद्र राठौर लेखपाल अनिल यादव अध्यापक नरेंद्र जायसवाल संजीव सिंह दिलीप सिंह आदि मौजूद रहे!

पूर्वांचल के प्रतिभाओं को सम्मानित करेगी द्वारिकामाई

चित्र
 पूर्वांचल के प्रतिभाओं को सम्मानित करेगी द्वारिकामाई पूर्वांचल की प्रतिभाओं को पूर्वांचल गौरव सम्मान से द्वारकामाई चैरिटी संस्था ने सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इस संदर्भ में द्वारकामाई चैरिट संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर चौबे ने जनपद मुख्यालय स्थित एक निजी होटल में लोगों को संबोधित करते हुए कहा पूर्वांचल के जनपद वाराणसी,मिर्जापुर,सोनभद्र, जौनपुर,आजमगढ़,भदोही प्रयागराज के जिन लोगों ने शिक्षा,स्वास्थ्य,जल-संरक्षण, पौधरोपण,रोजगार आदि के क्षेत्रों में विशेष कार्य किया है। ऐसे लोगों को हमारी संस्था ने 23 मई को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। हमारा प्रयास है कि पूर्वांचल के वे सभी लोग जिन्होंने  किसी भी क्षेत्र में समाज को लाभ पहुंचाने का कार्य किए हैं।उन्हें हम सम्मानित करेंगे। जिससे और भी लोग समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रेरित हो।  इस दौरान डा. दिलीप पाल, बलवंत वर्मा, राजेश पाल, महेंद्र पाल आदि उपस्थित थे।

पूर्व प्रधान प्रतिनिधि समेत 4 पर दर्ज हुआ लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम का मुकदमा

चित्र
 एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ खडंजा उखाड़ने का मुकदमा  महराजगंज (जौनपुर) रास्ता अवरुद्ध करने के लिए खड़ंजा उखाड़ना पड़ा महंगा।पुलिस ने लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत दर्ज किया मुकदमा। सुजानगंज थाना क्षेत्र एवं महराजगंज विकास खंड के असरोपुर ग्राम पंचायत के मोलनापुर में भैया लाल पटेल के घर से सई नदी तट तक 15 वर्षों पूर्व 3 मीटर चौड़ा खडंजा बिछाया गया था।इसी मार्ग के किनारे ही नदी के तट पर अंत्येष्टि स्थल का निर्माण प्रस्तावित था। जिसके विरोध में गांव के ही पूर्व प्रधान प्रतिनिधि विकास यादव,उमेश सिंह, रामचंद्र यादव ने अज्ञात  के साथ मिलकर एक पखवाड़े पूर्व जेसीबी से खड़ंजे की ईट उखड़वाने के साथ गड्ढा खुदवा दिया था। ऐसे में ग्राम प्रधान धीरज चौबे ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि सुजानगंज पुलिस इस मामले में मुकदमा नहीं दर्ज कर रही है।ऐसे में एसपी के आदेश पर सुजानगंज पुलिस ने चार के विरुद्ध लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।