कर्नाटक कांग्रेस 115 सीटों पर आगे
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। चुनाव आयोग द्वारा जारी शुरुआती रुझानों में कर्नाटक में बीते 38 सालों की परिपाटी कायम है । ट्रेंड के अनुसार एक बार फिर राज्य में सरकार बदलती रही है। रुझानों में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस 115 सीटें और भाजपा 73 सीटों पर आगे चल रही है।
भाजपा सरकार के कई कैबिनेट मंत्री पीछे चल रहे हैं। बेंगलुरु में भी भाजपा पिछड़ गई है। राज्यभर के 36 केंद्रों में मतगणना से रुझान आ गए हैं, चुनाव अधिकारियों को परिणाम के बारे में एक स्पष्ट तस्वीर दोपहर तक सामने आने की उम्मीद है। राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव में 73.19 प्रतिशत का 'रिकॉर्ड' मतदान दर्ज किया गया था।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें