शौर्य पराक्रम व न्याय राजपूतों की पहचान
न्याय की लड़ाई लड़ेगा अखंड राजपूताना सेवासंघ
तेजी बाजार(जौनपुर)
अखंड राजपूताना सेवासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह ने भटौली व लोहिंदा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा अखंड राजपूताना सेवासंघ जाति बिरादरी से परे समाज के अंतिम व्यक्ति,पीड़ितों के न्याय एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई लड़ेगा। राम और रामायण हमारी जीवन पद्धति व जीवन दर्शन है। हम सभी 89 ग्राम पंचायतों में रामचरितमानस पहुंचाने का कार्य करेंगे। महाराणा प्रताप हमारे संगठन के आदर्श हैं। बक्शा लोहिंदा मार्ग को हमारे समाज के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राय अंबिका सिंह के नाम एवं निर्माणाधीन केवटली घाट पुल को राजा दुर्गा दास के नाम पर करने का अपना वादा बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा ने जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है।
इस दौरान नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा हम जनपद में संगठन की मजबूती पर बल देंगे।वही समाज के होनहार प्रतिभावान छात्रों के उच्च शिक्षा रोजगार के लिए भी काम करेंगे।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह,प्रदीप सिंह, भोले सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें