सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शुरुआती रुझान कर्नाटक में कांग्रेस बढ़त की ओर

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में लगातार आंकड़े बदल रहे हैं, अब कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस 137 सीटें और भाजपा 68 सीटों पर आगे चल रही है।



भाजपा अपने गढ़ बेंगलुरु में भी पिछड़ गई है। राज्यभर के 36 केंद्रों में मतगणना से रुझान आ गए हैं, चुनाव अधिकारियों को परिणाम के बारे में एक स्पष्ट तस्वीर दोपहर तक सामने आने की उम्मीद है। राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव में 73.19 प्रतिशत का 'रिकॉर्ड' मतदान दर्ज किया गया था।

  • कर्नाटक में मतगणना के बीच प्रियंका गांधी शिमला में मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंची। प्रियंका ने शिमला स्थित प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर चयनित होने पर प्रसन्नता

सरकारी स्कूलों में मिलती है संस्कारवान शिक्षा

भगवान से भी ऊचा होता है गुरु का स्थान