सेंगोल विवाद अमित शाह ने कहा भारतीय संस्कृति से नफरत करती है कांग्रेस
सेंगोल विवाद-अमित शाह ने कहा भारतीय संस्कृति से नफरत करती है कांग्रेस
नए संसद भवन के उद्घाटन और उसमें रखे जाने वाले सेंगोल विवाद के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेश भारतीय संस्कृत से करती है नफरत।
नए संसद भवन में स्पीकर की कुर्सी के पास स्थापित होने वाले सेंगोल को लेकर भाजपा के दावे को कांग्रेस ने बताया फर्जी।
ऐसे में भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेश पर व्यंग्य कसते हुए कहा कांग्रेस पार्टी भारतीय परंपराओं और संस्कृति से नफरत करती है कि भारत की स्वतंत्रता के प्रतीक के रूप में तमिलनाडु के एक पवित्र शैव मठ द्वारा पंडित नेहरू को एक सेंगोल भेट किया गया था।लेकिन कांग्रेस ने इसे 'छड़ी' के रूप में संग्रहालय में भेज दिया।
उन्होंने कहा- पवित्र शैव मठ, थिरुववदुथुराई अधीनम ने खुद भारत की आजादी के समय सेंगोल के महत्व के बारे में कहा था। कांग्रेस सेंगोल के इतिहास को बोगस बता रही है! कांग्रेस को उनके व्यवहार पर विचार करने की आवश्यकता है।
कांग्रेस ने सेंगोल पर दावे को बताया फर्जी
इससे पहले कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शुक्रवार को दावा किया कि लॉर्ड माउंटबेटन, सी राजगोपालाचारी और जवाहरलाल नेहरू द्वारा सेंगोल को अंग्रेजों द्वारा भारत में सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक के रूप में वर्णित करने का कोई दस्तावेजी साक्ष्य नहीं है
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नए संसद भवन का उद्घाटन किए जाने के बाद सेंगोल को लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी के पास स्थापित किया जाएगा। कांग्रेस सहित 21 विपक्षी दलों द्वारा इस कार्यक्रम का बहिष्कार किया जा रहा है।
नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के बीच वाकयुद्ध के बीच, शाह ने कहा कि कांग्रेस को अपने व्यवहार पर "चिंतन" करने की आवश्यकता है क्योंकि उन्होंने पार्टी के इस दावे का खंडन किया कि सेंगोल के 1947 में अंग्रेजों द्वारा भारत को सत्ता का हस्तांतरण करने का प्रतीक होने का कोई सबूत नहीं था।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें