धनंजय सिंह ने भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह के समर्थन में गद्दोपुर में किया जनसभा

 धनंजय सिंह ने भाजपा प्रत्याशी को वोट करने की किया अपील 

महराजगंज (जौनपुर)



क्षेत्र के गद्दोपुर में स्थित राय रतन बहादुर


सिंह आईटीआई कालेज प्रांगण आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा हम लोग कार्य कर्ताओ के साथ बैठक कर भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन और मतदान करने का निर्णय लिया है। लोक तंत्र में एक एक मत बहुत महत्वपूर्ण है। केन्द्र और प्रदेश की वर्तमान सरकार अच्छा कार्य कर रही है। जिसे एक बार और केन्द्र में सरकार बनाने का लक्ष्य हम लोग पूरा करेंगे। जौनपुर की दोनों सीट पर भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए तन्मयता से लग जाए अधिक से अधिक मतदान कराए।जिससे जीत सुनिश्चित हो सके। न्याय पालिका पर हमें पूरा भरोसा है। हम जल्द ही क्लीन चिट होकर निकलेंगे।देश में राष्ट्र हित में एक कानून समान नागरिक संहिता का होना चाहिए जिसका समर्थन हम लोग करेंगे ।
श्रद्धा भक्ति से मिलता है मोक्ष 

महराजगंज(जौनपुर)
क्षेत्र के केवटली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दौरान काशी की धरती से पधारे कथा व्यास श्री नीरजानंद शास्त्री ने कहा कि भाव भक्ति से ही प्रभू प्रसन्न होते हैं।जिस व्यक्ति के ह्रदय में नारायण के प्रति भक्ति भाव जागृत हो जाता है तो भगवान स्वयं ही उसके भक्त हो जाते है। भरी सभा में जब दुर्योधन द्वारा चीरहरण किया जा रहा था तो द्रोपदी ने लाज बचाने के लिए भगवान श्री कृष्ण को पुकारा। भगवान के प्रति भाव भक्ति तथा अनुराग का प्रतिफल रहा कि द्रोपदी की लाज बचाने के लिए कृष्ण नंगें पांव दौड़े चले आए। द्रोपदी को चीर हरण से बचाना प्रभू की लीला थी। भगवान अजन्मा है।भक्त की रक्षा के लिए सारे नियमों को तोड़ कर भगवान श्री कृष्ण ने उत्तरा के पेट में प्रवेश किया। गर्भ में पल रहे गर्भ को धारण कर उसे सुरक्षा प्रदान किया। बहन सुभद्रा से भगवान ने कुछ मांगने को कहा तो उन्होंने उनसे चरण वंदना मांगी। वहीं कुंती ने दु:ख इस लिए मांगा था कि भगवान का वियोग न झेलना पड़े। पिता धर्म, माता श्रद्धा, पुत्र विवेक, पत्नी शांति, पुत्री सुमति के प्रतीक हैं। ऐसा घर मंगल कारी होता हैै और ऐसे घरों में भगवान का निवास होता है।इस दौरान आयोजक श्रीराम रक्षा दुबे, संतोष दूबे,भोला प्रसाद सेठ, द्वारिका प्रसाद दुबे,रमाकांत यादव, उमाकांत शर्मा, विपिन दूबे, शुभम पाण्डेय आदि सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण किया।

कार्य क्रम आयोजक भाजपा नेता प्रमुख पति विनय कुमार सिंह ने किया। सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा पूर्व सांसद संकट की घड़ी में लक्ष्मण,भरत की तरह भाई बनकर कार्य कर्ताओं के साथ थे। पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त गौरीशंकर सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।कार्य क्रम का संचालन दिब्य प्रकाश सिंह,अध्यक्षता हरिश्चंद द्विवेदी ने किया ।मौके पर पूर्व प्रमुख अशोक सिंह, पूर्व प्रमुख संतोष तिवारी,राहुल सिंह,अशोक सिंह,विनोद सिंह, संजय सिंह, बबलू सिंह सहित हजारों लोग रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर चयनित होने पर प्रसन्नता

सरकारी स्कूलों में मिलती है संस्कारवान शिक्षा

भगवान से भी ऊचा होता है गुरु का स्थान