भगवान से भी ऊचा होता है गुरु का स्थान



 - शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता 

- महराजगंज (जौनपुर)

  कंपोजिट विद्यालय सराय परशराम में आयोजित शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए युवा भाजपा नेता प्रमुख प्रतिनिधि विनय सिंह शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता। वह आजीवन शिक्षण कार्य करता रहता है।सरकार ने सरकारी स्कूल की व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन किया है। जो शैक्षिक व भौतिक सुविधाएं यहां मौजूद हैं वह शहर के किसी प्राइवेट विद्यालयों में भी नहीं है। भाजपा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा शिक्षक शिक्षा के साथ संस्कारों की शिक्षा भी बच्चों को प्रदान करता है। शिक्षक का दर्जा भगवान से भी ऊचा होता है। शिक्षक एक सच्चा पथ प्रदर्शक होता है।जो प्रतिमाओं को तराश कर मंच पर स्थापित करता है। इस दौरान 27 वर्ष सेवा के बाद रिटायर हो रहे सजल सिंह व जितेंद्र बहादुर सिंह को भाजपा नेताओं अभिवावकों, अध्यापकों द्वारा अंग वस्त्र,स्मृति चिन्ह, रामायण, गीता देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष उमेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाध्यापक राजमणि गौतम ,धर्मेंद्र सिंह, रमाशंकर पाल,श्रीकांत विश्वकर्मा, जगदीश नारायण, विजय बहादुर, राधेश्याम सरोज,मु.अली,  कुलदीप सहित अनेकों अध्यापक अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन कंपोजिट विद्यालय घुसकुरी के प्रधानाध्यापक सीपी मिश्रा द्वारा किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर चयनित होने पर प्रसन्नता

सरकारी स्कूलों में मिलती है संस्कारवान शिक्षा