सरकारी स्कूलों में मिलती है संस्कारवान शिक्षा

 सरकारी विद्यालय में मिलती है संस्कारवान शिक्षा 

महराजगंज (जौनपुर)

कंपोजिट विद्यालय बहाउद्दीनपुर में आयोजित ब्लाक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ करते हुए युवा भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख पति विनय कुमार सिंह ने कहा संस्कारवान शिक्षा मात्र सरकारी विद्यालयों में सीमित है। कायाकल्प योजना के तहत पूर्व की अपेक्षा सरकारी विद्यालय में भौतिक सुविधाएं कॉन्वेंट स्कूलों से भी बेहतर हुई है। यहां आज भी चरण स्पर्श की हमारी सनातन परंपरा कायम है। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में बच्चों के बचपना के साथ खिलवाड़ हो रहा है। घंटो यात्रा के बाद शिक्षा व स्कूल की तैयारी में बचपन खो जा रहा है। नौनिहालो को गांव के विद्यालय में खेल के साथ शिक्षा की नई व्यवस्था बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और आत्मविश्वास ला रही है। माता-पिता व गुरु का स्थान सबसे ऊंचा होता है। खंड शिक्षा अधिकारी रमेश पटेल ने कहा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना हमारा लक्ष्य है।निपुण भारत मिशन के तहत हमारे जनपद को प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इस वर्ष भी पहला स्थान बनाए रखना है।नए सत्र नामांकन बढ़ाना है।अभिवावक बच्चों को नियमित स्कूल भेजें नहीं तो सीखने की प्रक्रिया में अवरोध उत्पन्न होता है। शिक्षण से बड़ा कोई पुनीत कार्य नहीं है। शिक्षक बच्चों के भविष्य का निर्माता है।विकसित भारत को मूर्त रूप देने में शिक्षक का अहम योगदान है। इस दौरान नव प्रवेशी छात्रों का तिलक व माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया गया। छात्रों को पुस्तकों का वितरण भी किया गया।




 इस दौरान एआरपी महेंद्र प्रसाद सिंह,संदीप सिंह,सुनील कुमार, प्रधानाध्यापक राकेश सिंह,राजेंद्र यादव,अरुण गुप्ता, लालजी चौरसिया, वीरेंद्र शुक्ला सहित अनेको अभिभावक अध्यापक मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन राजेंद्र यादव द्वारा किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर चयनित होने पर प्रसन्नता

भगवान से भी ऊचा होता है गुरु का स्थान