गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर चयनित होने पर प्रसन्नता तेजी बाजार (जौनपुर) गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पद पर चयनित होने पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता जताई है। थाना क्षेत्र के सरसरा निवासी पूर्व प्रवक्ता शालिकराम यादव के पोते वैभव यादव का चयन गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पद पर होने पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। इस दौरान गांव में आयोजित कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश यादव ने कहा यदि व्यक्ति पूरे मनोयोग व एकाग्र मन से प्रयास करें तो जीवन सफलता में अवश्य मिलती है। वैभव यादव स्नातक की परीक्षा में दिल्ली विश्वविद्यालय में सेकंड टॉपर रहे हैं।दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी करने के बाद गांधीनगर से एलएलएम पूर्ण करने के बाद सहायक प्रोफेसर के पद पर मात्र 24 वर्ष की अवस्था में चयनित हुए हैं। इस दौरान वैभव के के पिता ओम प्रकाश यादव, जयप्रकाश यादव, राजीव सिंह,रवि प्रकाश समेत अनेकों लोग मौजूद रहे।
सरकारी विद्यालय में मिलती है संस्कारवान शिक्षा महराजगंज (जौनपुर) कंपोजिट विद्यालय बहाउद्दीनपुर में आयोजित ब्लाक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ करते हुए युवा भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख पति विनय कुमार सिंह ने कहा संस्कारवान शिक्षा मात्र सरकारी विद्यालयों में सीमित है। कायाकल्प योजना के तहत पूर्व की अपेक्षा सरकारी विद्यालय में भौतिक सुविधाएं कॉन्वेंट स्कूलों से भी बेहतर हुई है। यहां आज भी चरण स्पर्श की हमारी सनातन परंपरा कायम है। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में बच्चों के बचपना के साथ खिलवाड़ हो रहा है। घंटो यात्रा के बाद शिक्षा व स्कूल की तैयारी में बचपन खो जा रहा है। नौनिहालो को गांव के विद्यालय में खेल के साथ शिक्षा की नई व्यवस्था बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और आत्मविश्वास ला रही है। माता-पिता व गुरु का स्थान सबसे ऊंचा होता है। खंड शिक्षा अधिकारी रमेश पटेल ने कहा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना हमारा लक्ष्य है।निपुण भारत मिशन के तहत हमारे जनपद को प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इस वर्ष भी पहला स्थान बनाए रखना है।नए सत्र नामांकन बढ़ाना है।अभिवावक बच्चों को नियमित स्कूल...
- शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता - महराजगंज (जौनपुर) कंपोजिट विद्यालय सराय परशराम में आयोजित शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए युवा भाजपा नेता प्रमुख प्रतिनिधि विनय सिंह शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता। वह आजीवन शिक्षण कार्य करता रहता है।सरकार ने सरकारी स्कूल की व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन किया है। जो शैक्षिक व भौतिक सुविधाएं यहां मौजूद हैं वह शहर के किसी प्राइवेट विद्यालयों में भी नहीं है। भाजपा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा शिक्षक शिक्षा के साथ संस्कारों की शिक्षा भी बच्चों को प्रदान करता है। शिक्षक का दर्जा भगवान से भी ऊचा होता है। शिक्षक एक सच्चा पथ प्रदर्शक होता है।जो प्रतिमाओं को तराश कर मंच पर स्थापित करता है। इस दौरान 27 वर्ष सेवा के बाद रिटायर हो रहे सजल सिंह व जितेंद्र बहादुर सिंह को भाजपा नेताओं अभिवावकों, अध्यापकों द्वारा अंग वस्त्र,स्मृति चिन्ह, रामायण, गीता देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष उमेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाध्यापक राजमणि गौतम ,धर्मेंद्र सिंह, रमाशंकर पाल,श्रीकांत...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें