कांग्रेस सूचना अधिकार जिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

कांग्रेस सूचना अधिकार जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
 जौनपुर


लगभग ढाई दशक से कांग्रेस की राजनीति करने वाले पूर्व यूथ मंडल कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष महराजगंज,कांग्रेस जिला अनुशासन समिति सदस्य एवं जिला सूचना अधिकार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, विजय प्रताप सिंह ने आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज को अपना इस्तीफा भेज दिया। कांग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह ने बताया कि राहुल गांधी के बचकाने बयान कांग्रेस की मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति सनातन धर्म व हिंदुओं को नीचा दिखाने के बयान एवं धारा 370 हटाने का विरोध तथा राम मंदिर का विरोध करने के कारण मैने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी हिंदुत्व व सनातन धर्म के विरुद्ध लगातार बयान बाजी कर रहे हैं।मोदी का विरोध करते-करते वह राष्ट्रवाद का विरोध करने लगते हैं।ऐसे में मैं कांग्रेस पार्टी की नीतियों से असंतुष्ट होकर अपना इस्तीफा कांग्रेस को भेज दिया है। उत्तराखंड  के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष  सल्तनत बहादुर बदलापुर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। नरेंद्र मोदी द्वारा जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाकर ऐतिहासिक काम किया गया है। 500 वर्षों बाद अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर बना है। जिस कारण मैं भाजपा ज्वाइन करने का निर्णय लिया है। कांग्रेस नेता के इस बयान से कांग्रेस व इंडी गठबंधन के समक्ष असहजता की स्थिति उत्पन्न हो गई है।वहीं भाजपा  प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह के पक्ष में एक बार फिर माहौल बनता नजर आ रहा है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर चयनित होने पर प्रसन्नता

सरकारी स्कूलों में मिलती है संस्कारवान शिक्षा

भगवान से भी ऊचा होता है गुरु का स्थान