अखंड राजपुताना सेवा संघ ने मनाई महाराणा प्रताप सिंह

 महाराणा प्रताप के शौर्य,त्याग बलिदान के प्रतीक 




अखण्ड राजपूताना सेवासंघ ने मनाया महाराणा प्रताप जयंती 

महराजगंज (जौनपुर)



क्षेत्र के लोहिन्दा चौराहा स्थित अखण्ड राजपूताना सेवा संघ कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आर पी सिंह दुर्गवंश के नेतृत्व में महाराणा प्रताप जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।आल्हा सम्राट फौजदार सिंह ने महाराणा प्रताप की वीरता का गुणगान आल्हा के माध्यम से किया।

जयंती कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने महाराणा प्रताप के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया।

बतौर मुख्य अतिथि सेवा निवृत्ति आईपीएस कृपाशंकर सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप नाम है वीरता और वचन की एक अद्भूत मिसाल का। महाराणा प्रताप का चरित्र दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने अपने जीवन में कठिन संघर्ष करके भारतवासियों को मुगलों के जुल्मों से मुक्ति दिलवाने का काम किया। बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा ने कहा मातृभूमि की रक्षा के लिए आन,बान शान की रक्षा के लिए महाराणा प्रताप ने मुगलों की दासता स्वीकार करने की बजाए वनों में रहना ज्यादा श्रेयस्कर समझा। महाराणा प्रताप हिन्दू धर्म एवं संस्कृति के रक्षक और स्वतंत्रता प्रेमी के रूप में विश्वविख्यात है। बदलापुर में महाराणा प्रताप की मूर्ति लगवाने की घोषणा किया।राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हम महाराणा प्रताप के वंशज हैं।उन्होंने जीवन में कठिन संघर्ष करके देश वासियों को मुगलों के जुल्मों से मुक्ति दिलवाने का काम किया।ऐसे महापुरूषों के त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।उनके बताए मार्गदर्शन पर चलने तथा देश व समाज के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुटता के साथ कार्य करने का कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया।अब समय आ गया है कि देश में ऐसे संस्कार का वातावरण तैयार किया जाए, जिससे युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिले।इस मौके पर राजवीर सिंह को युवा जिलाध्यक्ष व अजय सिंह अगरौरा को जिला सचिव मनोनीत कर सदस्यता ग्रहण कराते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री जिला सहकारी बैंक चेयरमैन कुंवर विरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा महाराणा प्रताप ने आताताई मुगलों से लोहा लेते हुए देश के लिए कुर्बान हो गए।कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव अखिलेश सिंह ने किया।इस मौके पर अशोक कुमार सिंह मंडल अध्यक्ष,अरूण कुमार सिंह जिलाध्यक्ष जौनपुर,समर बहादुर सिंह 

पूर्व प्राचार्य तिलकधारी सिंह 

महाविद्यालय,सत्यदेव सिंह 

राष्ट्रीय समन्वयक, डॉ विनोद सिंह वत्स जिलाध्यक्ष,कुंवर शिव बाबा,कुंवर देवेश देव सिंह,पंकज मिश्रा,विनय कुमार शाही 

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/प्रदेश प्रभारी 

,विवेक कुमार सिंह 

प्रदेश अध्यक्ष,सजल सिंह,राजकुमार सिंह रिंकू,पूर्व ब्लाक प्रमुख, आशुतोष सिंह,आशीष सिंह सोनू,सुनील सिंह,राजेश सिंह सूर्यवंशी,विरेन्द्र सिंह (प्रयागराज),सत्यनारायण सिंह जिला संरक्षक,महेन्द्र प्रताप सिंह,श्यामराज सिंह (भाजपा नेता),गंगा सिंह,प्रवीण सिह सरनाम सिंह, अमरपाल सिंह,भोले सिंह सहित सैकड़ो  अन्य मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर चयनित होने पर प्रसन्नता

सरकारी स्कूलों में मिलती है संस्कारवान शिक्षा

भगवान से भी ऊचा होता है गुरु का स्थान