आधुनिक सुविधा युक्त होंगे पीएम श्री विद्यालय


 आधुनिक शिक्षा सुविधा युक्त होंगे पीएम श्री विद्यालय

तेजी बाजार(जौनपुर)

पीएम श्री योजना के तहत चयनित मयंदीपुर कंपोजिट विद्यालय में आयोजित शैक्षिक उन्नयन व वार्षिकोत्सव समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा ने कहा पीएम श्री योजना के तहत चयनित  इस विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं के विकास हेतु 2 करोड़ की धनराशि केंद्र सरकार द्वारा जारी की जाएगी।यहां स्मार्ट लाइब्रेरी, लैब,प्रोजेक्टर एवं ऑनलाइन शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इस विद्यालय को उच्चीकृत किया जाएगा। यहां कक्षा 1 से 12 तक की शिक्षा छात्रों को मिलेगी।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बदलापुर अर्चना ओझा,खंड शिक्षा अधिकारी उदयभान कुशवाहा,खंड विकास अधिकारी रतन सिंह,प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अमित सिंह,शैलेंद्र सिंह,मनीष सिंह,डॉ निर्भय सिंह, प्रधानाध्यापिका किरण सिंह, मंडल अध्यक्ष बलबीर गौड़,सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

गौशाला का किया लोकार्पण

तेजी बाजार (जौनपुर)

भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने बदलापुर विधानसभा के ग्राम मयंदीपुर में निराश्रित पशुओं के आश्रय हेतु बने 1 करोड़ 20 लाख रुपए लागत से बने वृहद गो संरक्षण केंद्र (गौशाला) का लोकार्पण किया।उन्होंने कहा कि गौशाला के निर्माण से क्षेत्र के निराश्रित पशुओ को आश्रय स्थल की प्राप्त होगी एवं  किसान भाइयों को छुट्टा पशुओं से निजात मिलेगी।इस मौके पर एसडीएम अर्चना ओझा, बीडीओ रतन सिंह,आशीष सिंह आशु,शैलेंद्र सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर चयनित होने पर प्रसन्नता

सरकारी स्कूलों में मिलती है संस्कारवान शिक्षा

भगवान से भी ऊचा होता है गुरु का स्थान