पारसनाथ सिंह की पुण्यतिथि पर बंटे 500 कंबल


 पारसनाथ सिंह के आदर्श जीवन का अनुकरण करना ही उनके प्रति होगी सच्ची श्रद्धांजलि- प्रिन्स

( फोटो) बदलापुर। क्षेत्र के ग्रामपंचायत कड़ेरेपुर निवासी प्रख्यात समाजसेवी पारसनाथ सिंह की 48 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एम एल सी वृजेश सिंह प्रिन्शू ने कहा कि प्रख्यात समाजसेवी पारसनाथ सिंह के आदर्श जीवन का अनुकरण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आज वह हम लोगो के बीच नहीं हैं फिर भी समाज तथा क्षेत्र के प्रति उनका समर्पण ,उनकी जिम्मेदारी तथा उनका आदर्श स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि हम सब को ऐसी नामचीन शख्शियत से प्रेरणा लेने की जरूरत है। एम एल सी सिंह सहित मंचासीन लोगों ने स्व० पारसनाथ सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नम आँखों से भावभीनी श्रद्धांजलि दिया। ग्रामप्रधान पूनम सिंह ने ससुर पारसनाथ सिंह की पूण्यतिथि पर जरूरतमंद लोगों में 500 कम्बल का वितरण किया  अध्यक्षता समाजसेवी प्रमोद शुक्ल तथा संचालन शिक्षक केशव सिंह ने किया। आगन्तुकों के प्रति आभार प्रधान प्रतिनिधि अजय सिंह ने व्यक्त किया। मौके पर  कृष्णा सिंह, राजेश कुमार सिंह, दिवाकर सिंह, सुरेन्द्र सिंह,नीरज सिंह, राहुल सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, प्रमोद शुक्ल, अनिल कुमार पाण्डेय, संजय सिंह आदि लोग मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर चयनित होने पर प्रसन्नता

सरकारी स्कूलों में मिलती है संस्कारवान शिक्षा

भगवान से भी ऊचा होता है गुरु का स्थान