जायसवाल समाज के उत्थान के लिए कार्य करेगी जायसवाल सेवा समिति

जायसवाल समाज के उत्थान के लिए कार्य करेगी जायसवाल  सेवा समिति



बदलापुर /जौनपुर

जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति जौनपुर के मंडल व तहसील विस्तार योजना के तहत आज दिनांक 2 अप्रैल दिन रविवार को बदलापुर मुख्यालय पर स्थित माधुरी पैलेस में जिला अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में बदलापुर व अन्य आसपास क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में जायसवाल बंधु उपस्थित हुए, जिसमें काफी विचार-विमर्श करने के बाद अध्यक्ष के लिए श्री राहुल जायसवाल, महामंत्री के लिए श्री अमित जायसवाल व उपाध्यक्ष के लिए श्री हरी लाल (मठल्ले) के नाम की सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष ने घोषणा की। वहां उपस्थित सभी जायसवाल बंधुओं में गजब का उत्साह देखा गया। वहां उपस्थित प्रमुख लोगों में श्री राजेश जायसवाल व आयोजक डॉ दिलीप जायसवाल ने संयुक्त रूप से यह कहा कि आगामी नगर पंचायत के चुनाव में जिस भी पार्टी से कोई जायसवाल बंधु प्रत्याशी बनेगा बदलापुर का समूचा जायसवाल समाज उसके साथ खड़ा रहेगा। जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी समिति समूचे जनपद में राजनीतिक चेतना, शैक्षिक उन्नयन व अन्य सामाजिक विषयों पर समाज के उत्थान के लिए कार्य करती रहेगी। जिला महामंत्री सुरेंद्र जायसवाल व कार्यकारी जिलाध्यक्ष आशुतोष जायसवाल ने समाज में एकजुट रहकर मजबूती लाने पर बल दिया। जिला उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल मुन्ना जी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष जी के द्वारा अपने कुलदेवता सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। कार्यक्रम  का कुशल संचालन निवर्तमान अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल जी ने किया। जिला अध्यक्ष जी ने अगले 15 दिन के अंदर मनोनीत नगर अध्यक्ष को अपनी पूरी कार्यसमिति बनाकर जिला मुख्यालय पर भेजने की बात कही। बैठक में श्री विशाल जायसवाल बंटी ,श्री संतोष जायसवाल, श्री विनोद जायसवाल ,श्री विकास जायसवाल ,श्री दीपक जायसवाल श्री जितेंद्र जयसवाल, श्री अर्पित जायसवाल, श्री संदीप जायसवाल, श्री नंदलाल जायसवाल श्री, मनीष जायसवाल ,श्री नरेंद्र जायसवाल सहित तमाम जायसवाल बंद उपस्थित रहे।

अंत में आयोजक डॉ दिलीप जायसवाल ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।🌹🌹

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर चयनित होने पर प्रसन्नता

सरकारी स्कूलों में मिलती है संस्कारवान शिक्षा

भगवान से भी ऊचा होता है गुरु का स्थान