अवैध संबंधों के शक में पति ने उड़ाई पत्नी की गर्दन

 अवैध सम्बन्धी के शक में पति ने पत्नी उड़ाई गर्दन, गिरफ्तार 





जौनपुर

 कोतवाली के चौकी सराय पोख्ता स्थित तारापुर कालोनी में एक पति का शैतान  रूप देखने का मिला पति ने पत्नी के किसी और मर्द से संबंध के शक में गंडासे से काटकर उसकी गर्दन उड़ा दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद पति घर से फरार हो गया। बिस्तर पर शव पड़ा था और हर तरफ खून फैला था। जिस किराए के घर में दोनों रहते थे उसके मकान मालिक ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अब आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अयोध्या निवासी अफजल जौनपुर में ऑटो रिक्शा चलाता है। 15 दिन पहले ही वो अपनी पत्नी अकिला (32) को लेकर जौनपुर आया। दोनों सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित तारापुर कॉलोनी में एक किराए के मकान में रहते थे।

अफजल को शक था कि उसकी पत्नी का अफेयर किसी और मर्द से है। इसे लेकर दोनों में आए दिन विवाद भी होता था। आज गुरुवार की सुबह अफजल रोजाना की तरह ऑटो लेकर सुबह से घर से निकल गया। वह दोपहर के समय अचानक ऑटो लेकर घर आ गया। कमरे में पहुंचा और पत्नी के गर्दन पर गंडासे से वार कर दिया।

अकिला खुद की जान बचाने के लिए चिल्लाई लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण कोई उसकी मदद नहीं कर सका। पति ने गंडासे से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। दरवाजा खोला और फरार हो गया। इधर, शोर सुनकर मकान मालिक कमरे में पहुंचे तो वहां नजारा देख सन्न रह गए। बिस्तर पर अकिला का शव पड़ा था और हर तरफ खून फैला था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हत्या में इस्तेमाल गंडासे को कब्जे में लिया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि पति अपनी पत्नी पर शक करता था। उसी शक में उसने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों अयोध्या के रहने वाले हैं। पुलिस विधिक कार्यवाई कर रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर चयनित होने पर प्रसन्नता

सरकारी स्कूलों में मिलती है संस्कारवान शिक्षा

भगवान से भी ऊचा होता है गुरु का स्थान