शैलेंद्र सिंह प्रधानाचार्य पद पर चयनित
डॉoशैलेंद्र कुमार सिंह बने प्रधानाचार्य क्षेत्र में हर्ष की लहर
महराजगंज /जौनपुर
इंटर कॉलेज के प्रवक्ता का चयन प्रधानाचार्य के पद पर होने पर क्षेत्र जनों व अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
दुर्ग देव जनता इंटर कॉलेज गद्दोपुर में बदलापुर के चंदापुर निवासी डॉo शैलेंद्र कुमार सिंह प्रवक्ता के पद पर तैनात हैं। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज द्वारा इनका चयन नेहरू बालोद्यान इंटर कॉलेज पहाड़पुर उन्नाव जनपद हेतु किया गया।
चयन होने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। डॉo शैलेंद्र कुमार सिंह दुर्गदेव जनता इंटर कॉलेज गद्दोपुर में 24वर्षो से शिक्षक पद पर कार्यरत हैं।
इस अवसर पर पं.अशोक कुमार त्रिपाठी एडवोकेट,डॉo लाल प्रताप सिंह प्रधानाचार्य,डॉoअरविंद दुबे,उमेश कुमार सिंह शांति भवन सिंगरामऊ,अशोक कुमार सिंह ग्राम प्रधान पूरारजवार,डॉo संजय सिंह,बिपुल सिंह, अमित पाण्डेय,राजेश गुप्ता,धर्मेन्द्र शर्मा, कृष्णा शर्मा, हरिओम निगम,नन्हे गौतम सहित आदि लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें