बिहारी बाबू ने गोरी मेम से देवघर में रचाई शादी
ब्रिटेन की लड़की से अमेरिका में हुआ प्यार फिर भारत आकर देवघर में रचाई शादी। लव मैरिज का यह रोचक किस्सा बांका जिले के चांदन स्थित लुरीटांड़ गांव का है। प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी की। दुल्हन अभी लुरीटांड़ में ही है, जिसकी एक झलक पाने को महिलाएं बेताब हैं।
विलायती दुल्हन को देख गांव फूला नहीं समा रहा है। गांव में पहली बार कोई विलायत से दुल्हन लेकर आया है। हेलन नाम की यह दुल्हन गोरी तो है। लेकिन भारतीय रंग में पूरी तरह सराबोर है। विलायती दुल्हन के ऊपर पायल, कंगन और बिंदिया खूब भा रही है। इंग्लैंड के आक्सफोर्ड शहर की हेलन अमित कुमार से अमेरिका में मिली थी। दोनों वहां इंजीनियर हैं। साथ काम करते हुए दोनों आपस में प्यार करने लगे। प्यार परवान चढ़ा तो साथ जीने-मरने की कसमें खाई और हिंदू रीति-रिवाज के मुताबिक शादी करने का फैस
अमित के पिता सुरेश राय बताते हैं कि हेलन की मां लूसी बैडली और पिता पैट्रिक बैडली की सहमति से दोनों की शादी गुरुवार को देवघर स्थित एक विवाह भवन में संपन्न हुई। परिवार के सभी सदस्य इस मौके पर मौजूद थे। शादी में प्रखंड मुख्यालय के गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर वर-वधू को आशीष दिया। इस दुल्हन को लेकर ग्रामीण महिलाओं में खासी उत्सुकता है। सभी उससे बातचीत करना चाह रहे हैं, मगर बिलायती बोल इसमें बाधा बन रही है। दुल्हन की भाषा को समझने में स्थानीय महिलाओं को परेशानी हो रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें