कुल्हाड़ी से मारकर बड़ी मां बहन को किया घायल

 बड़ी मां एवं बहन को मारपीट कर किया घायल मुकदमा दर्ज


 (जौनपुर)

पेड़ की डाल काटने से मना करने पर युवक ने अपनी बहन एवं बड़ी मां को कुल्हाड़ी से मार कर किया घायल। जिला चिकित्सालय में चल रहा है इलाज।

चकदौदहां निवासी विपिन कुमार बिंद शुक्रवार को आम और नीम के पेड़ की डाल काटकर जमीन पर गिरा था। ऐसे में उसकी बड़ी मां धनदेई एवं चचेरी बहन सीमा ने मना किया तो उसने मां बेटी दोनो को कुल्हाड़ी से मार कर घायल कर दिया।स्वजन घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर ले गए जहां से बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।ऐसे में चचेरे भाई राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर चयनित होने पर प्रसन्नता

सरकारी स्कूलों में मिलती है संस्कारवान शिक्षा

भगवान से भी ऊचा होता है गुरु का स्थान