--शौर्य,पराक्रम,न्याय से राजपूतों की पहचान

 --शौर्य,पराक्रम,न्याय से राजपूतों की पहचान

---समाज की भलाई,न्याय से राजपूतों की पहचान

 


(जौनपुर)

न्याय व देश हित के लिए राजपूत ने सदैव संघर्ष किया है उक्त बातें अखंड राजपुताना सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह ने लोहिंदा चौक पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा अपने शौर्य पराक्रम,न्याय, राष्ट्र और समाज की सुरक्षा के बल पर राजपूतों ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।समय समय पर विदेशी आक्रमणकारियों से लोहा लेते रहे। महाराणा प्रताप का बलिदान त्याग हमारी समाज के पहचान हैं मुगलों और अंग्रेजों के विरुद्ध राजपूतों ने संघर्ष करके देश को आजादी दिलाने मे महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया है।

इस दौरान शासन से लोहिंदा मार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अंबिका सिंह के नाम पर रखने,सई नदी पर निर्माणाधीन केवटली पुल का नाम दुर्ग देव सिंह जूदेव पुल रखने की मांग शासन से किया।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव प्रमोद सिंह,अनिल सिंह शक्ति,सत्यनारायण सिंह, सुनील सिह,अंबुज सिंह, सार्दुल सम्राट सिंह, प्रदीप सिंह,अरुण सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता अखिलेश सिंह द्वारा किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर चयनित होने पर प्रसन्नता

सरकारी स्कूलों में मिलती है संस्कारवान शिक्षा

भगवान से भी ऊचा होता है गुरु का स्थान