गुजरात में रविंद्र जडेजा की पत्नी को भाजपा ने दिया टिकट

 भाजपा ने 182 में से 160 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा की सूची में एक नाम  सबका ध्यान खींच रहा है।रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा का। रिवाबा को जामनगर नॉर्थ से टिकट मिला है।

जामनगर और रिवाबा

रिवाबा का जामनगर से खास नाता है। जन्म से ही राजकोट और जामनगर में ही सबसे ज्यादा समय बिताती रही हैं। रवींद्र जडेजा की बहन भी जामनगर में महिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही है और यहां उनकी अच्छी साख है। माना जा रहा है कि भाजपा ने उनका तौड़ निकाला है। रिवाबा के पिता भी एक बड़े अद्योगपति हैं और राजकोट में ही बड़ा कारोबार संभालते हैं।

करणी सेना में भी कर चुकी काम

रिवाबा ने वर्ष 2019 में लोक सभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। उस दौरान उसकी और पति रवींद्र जडेजा की प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक फोटो भी खूब वायरल हुई थीं। बता दें कि रिवाबा इससे पहले करणी सेना की भी सदस्य रह चुकी है। वो सौराष्ट्र से करणी सेना की अध्यक्ष रह चुकी है।


रिवाबा की शादी वर्ष 2016 में क्रिकेटर रवींद्र जडेजा से हुई थी। रिवाबा का जन्म राजकोट में ही हुआ था और उनके पिता हरदेव सिंह सोलंकी का काम भी वहीं है। रिवाबा पढ़ाई में भी किसी से कम नहीं थी और उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर चयनित होने पर प्रसन्नता

सरकारी स्कूलों में मिलती है संस्कारवान शिक्षा

भगवान से भी ऊचा होता है गुरु का स्थान