आधी बरसात के कारण फसल जमींदोज किसान परेशान
आंधी और बरसात के कारण फसल गिरने से किसान परेशान
महराजगंज(जौनपुर)
बीती रात आई आंधी बरसात के कारण महराजगंज के उदय भान पुर,चकदौदहा,कोल्हुआ, सदरूद्दीन पुर आदि गांवों में सैकड़ों बीघा धान की फसल जमींदोज हो गई।
उदय भान पुर निवासी शीतला प्रसाद सिंह का लगभग तीन बीघा धान,रामदवर चौरसिया का एक बीघा धान,रामलवटन यादव का डेढ़ बीघा धान, की धान की फसल जमीन पर गिर गई। वहीं विनीत सिंह महात्मा का लगभग 5000 गोभी के फूल नष्ट हो गएं।कोल्हुआ में अच्छेलाल गौतम, राजेश सिंह आदि।चकदौदहां में शैलेंद्र सिंह पाण्डेय, राकेश सिंह आदि उन किसानों की धान की फसल जमींदोज हुई है जो लगभग तैयार हो चुकी थी। ऐसे में किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें उभर आई है।
जानकारी के अभाव में किसान फसल बीमा के लाभ से पूरी तरह वंचित है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें