अमेरिका में गोलीबारी पांच की मौत

 अमेरिका के उत्तर कैरोलिना में गोलीबारी हुई है। एक शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग कर 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। मृतकों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है। गोलीबारी में कुछ लोग घायल भी शाम करीब पांच बजे हुई है। संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। गोलीबारी की घटना के बाद शहर में नाकेबंदी कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि फायरिंग में पुलिस अधिकारी समेत दो लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेयर ने गोलीबारी की घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, 'हमें कुछ और करने की जरूरत है। इस तरह की नासमझ हिंसा को रोकने की जरूरत है।

संदिग्ध गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाला गोरा किशोर है। उसके पास लंबी बंदूक देखी गई है। फिलहाल उसको हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। गोलीबारी की वजह का पता नहीं चल सका है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर चयनित होने पर प्रसन्नता

सरकारी स्कूलों में मिलती है संस्कारवान शिक्षा

भगवान से भी ऊचा होता है गुरु का स्थान