आज लगेगा सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण

Shashi@jagran.Com: 



आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। आइसलैंड से ग्रहण शुरू हो गया है। इसे भारत में शाम 4 बजकर 29 मिनट से देखा जा सकता  है। यह शाम 6 बजकर 9 मिनट तक रहेगा।

---साल 2022 के आखिरी सूर्य ग्रहण की हुई शुरुआत

भारत में शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होगा ग्रहण।


 सूर्यग्रहण के बाद 8 नवंबर को चंद्रग्रहण पड़ रहा है। इससे पहले, महाभारत युद्ध से पहले 15 दो बार ग्रहण पड़ा था।  ग्रहण लगने के 12 घंटे पहले से सूतक काल प्रभावी हो गया है। ग्रहण को भारत समेत दुनिया के कुछ हिस्सों में देखा जा सकता है।


भारत में सूतक काल भोर में 4 बजे से शुरू हो गया है। ग्रहण की वजह से गोवर्धन पूजा 25 अक्टूबर की जगह 26 अक्टूबर और भैया दूज 26 अक्टूबर की जगह 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दीपोत्सव भी इस साल पांच दिन की जगह 6 दिन तक चलेगा। 

सूर्य ग्रहण में क्या न करें

सूर्य ग्रहण के दौरान खाना नहीं चाहिए

पूजा पाठ और शुभ कार्य नहीं करना चाहिए

गर्भवती महिलाओं को ग्रहण नहीं देखना चाहिए

ग्रहण में तुलसी और अन्य पेड़-पौधों को न छूना चाहिए

ग्रहण के दौरान यात्रा नहीं करना चाहिए।

----सूर्य ग्रहण में क्या करें 

भगवान का ध्यान करें।

मंत्रों का जाप करें।

खाने की चीजों में तुलसी के पत्ते रखें।

गर्भवती महिलाएं मंत्रों का जाप करें।

ग्रहण के बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करें।

ग्रहण के बाद स्नान करें।

मंदिर या पूजा स्थल को गंगा जल से धोएं।

दान करें।

 ---सूर्य ग्रहण से जुड़े मिथक

पौराणिक कथाओं के मुताबिक, सूर्य ग्रहण के दिन राहु और केतु सूर्य को पकड़कर निगल जाते हैं। इसी कारण सूर्य ग्रहण होता है। चंद्र ग्रहण होने के भी पीछे यही कारण हैं। 


---- सूर्य ग्रहण से जुड़े कुछ ऐसे मिथक जो आज भी कायम...



भारत में कब दिखेगा सूर्य ग्रहण

भारत में सूर्य ग्रहण शाम 4 बजकर 29 मिनट पर लगेगा। यह शाम 6 बजकर 9 मिनट पर खत्म होगा। ग्रहण आइसलैंड से शुरू हो गया है, जो अरब सागर में जाकर खत्म होगा।

Shashi@jagran.Com: ---कैसे देखें 

सूर्य ग्रहण को कभी भी नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए। इससे आंखों को नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही, सूर्य ग्रहण को टेलीस्कोप से भी नहीं देखना चाहिए। ग्रहण को केवल विशेष रूप से बनाए गए चश्मों से ही देखना चाहिए।



बिरला मंदिर के पुजारी ने कहा- 

आज लगेगा सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण

बिरला मंदिर के पुजारी ने कहा- आज लगेगा सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण

दिल्ली के बिरला मंदिर के पुजारी लाल चंद शर्मा ने कहा है कि आज इस सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण लगेगा। सूतक अभी चल रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों को छोड़कर हमें ग्रहण के दौरान न यात्रा करनी चाहिए, न खाना चाहिए और न ही सोना चाहिए। हमें अपने घरों में शांतिपूर्वक रहना चाहिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर चयनित होने पर प्रसन्नता

सरकारी स्कूलों में मिलती है संस्कारवान शिक्षा

भगवान से भी ऊचा होता है गुरु का स्थान