निजी अस्पताल के कर्मचारी ने गोली मारकर किया आत्महत्या

   मड़ियाहूं/ जौनपुर

मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र  के मोकलपुर  निवासी युवक ने सोमवार की दोपहर स्वयं ही गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। धर्मराज कन्नौजिया (42 वर्ष) जनपद मुख्यालय स्थित आशीर्वाद हास्पिटल में कार्यरत था। करीब 12 बजे उसने असलहे से अपने माथे में गोली मार ली। खून से लथपथ हालत में स्वजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या का कारण साफ नहीं हो सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस संदर्भ में लोगों में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर चयनित होने पर प्रसन्नता

सरकारी स्कूलों में मिलती है संस्कारवान शिक्षा

भगवान से भी ऊचा होता है गुरु का स्थान