सपा संस्थापक पूर्व सीएम मुलायम सिंह का हुआ निधन*


 

 समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। उन्होंने आज सुबह 8:15 बजे अंतिम सांस ली। वह 22 अगस्त से मेदांता में भर्ती थे। वहीं 2 अक्टूबर से लगातार लाइफ सपोर्ट सिस्टम यानी वेंटिलेटर पर थे।


अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर अपने पिता के निधन की पुष्टि की है।


इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक, मेदांता में भर्ती मुलायम सिंह यादव की हालत 2 अक्टूबर से लगातार गंभीर बनी हुई थी। वह 2 अक्टूबर से ही लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, साथ ही उन पर दवाईयों का कोई असर नहीं हो रहा था। उनकी किडनी की समस्या भी बढ़ गई थी।


इटावा के सैफई में होगा अंतिम संस्कार

जानकारी के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश के सैफई में होगा। अगले कुछ घंटों बाद उनका शव सैफई ले जाया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर चयनित होने पर प्रसन्नता

सरकारी स्कूलों में मिलती है संस्कारवान शिक्षा

भगवान से भी ऊचा होता है गुरु का स्थान