हत्या कर फेंकी गई युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी

 हत्या कर फेंकी अज्ञात युवक की लाश पाए जाने से सनसनी

                      जौनपुर सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव स्थित ईदगाह के पीछे हत्या कर फेंकी गई लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतक की लाश को काफी देर तक पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन फिर भी उसकी पहचान नहीं हो सकी।

         बताया गया है कि रविवार सुबह ग्रामीणों ने एक युवक जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष है। उसकी लाश देखकर एकत्रित होने लगे। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण व राहगीरों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को काफी देर तक पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। मृतक नीले रंग का लोवर और हरी कलर की टी शर्ट पहने हुए था उसका रंग सांवला था। मृतक की लाश देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि उसका गला घोट कर हत्या की गई है।

       फिलहाल पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। सरायख्वाजा पुलिस मृतक के बारे में छानबीन कर रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर चयनित होने पर प्रसन्नता

सरकारी स्कूलों में मिलती है संस्कारवान शिक्षा

भगवान से भी ऊचा होता है गुरु का स्थान