सिलेंडर विस्फोट के बाद 4 परिवारों का आशियाना जलकर हुआ राख


 सिलेंडर विस्फोट से चार लोगों की घर गृहस्थी जलकर हुई खाक
आठ छप्पर जले
महराजगंज (जौनपुर)
गैस लीकेज के बाद लगी आग से सिलेंडर में विस्फोट हो जाने से आठ छप्पर सहित 4 परिवारों की घर गृहस्थी का संपूर्ण सामान जलकर खाक हो गया।
महराजगंज के बाहरपुर खुर्द निवासी राजमणि की बहू ने जब सोमवार की दोपहर में खाना बनाने हेतु गैस जलाया तो लीकेज के कारण छप्परनुमा घर में अचानक आग पकड़ लिया। महिला बाहर भागी। लेकिन इसी दौरान आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। सिलेंडर विस्फोट होने के बाद पड़ोस के मुन्नीलाल बिंद,सुशीला देवी,सुमित्रा देवी के सभी आठ छप्पर धू-धू कर जलने लगे। जिसमे रखा बर्तन,चूल्हा, कपड़ा, अनाज,बिस्तर,चारपाई, मोबाइल,साइकिल,ठेला समेत संपूर्ण गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया।घंटों कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण किसी प्रकार आग पर काबू पा सके। लेकिन तब तक मुन्नी लाल की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी। सिलेंडर का विस्फोट इतना भयानक था उसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई पड़ी। सिलेंडर फटने के दौरान संयोग अच्छा रहा कि दौरान स्वजन दूर थे।वरना कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। पीड़ितों के घर ग्रामीणों की भारी भीड़ सांत्वना देने हेतु जमा है। मौके पर पहुंची राजस्व टीम घटना में हुए नुकसान के आकलन में जुटी। लेकिन सूचना के बावजूद समाचार संप्रेषण तक गैस कंपनी के कर्मचारी घटनास्थल पर नहीं पहुंच सके। सुनीता के नाम से यह गैस कनेक्शन दो वर्ष पूर्व उसके पति राजमणि द्वारा लिया गया था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर चयनित होने पर प्रसन्नता

सरकारी स्कूलों में मिलती है संस्कारवान शिक्षा

भगवान से भी ऊचा होता है गुरु का स्थान