गुजरात के मोरबी नदी पर केबल पुल टूटने से 32 की मौत दर्जनों लापता


 


गुजरात कस्बे में मणि मंदिर के पास मच्छु नदी पर बना केबल ब्रिज अचानक टूटने से पुल पर सवार करीब 150 लोग डूब गए। उनमें से अब तक तीस लोगों की मौत की खबर है। ऐसा अनुमान है कि जिस समय यह पुल गिरा उस समय 150 से 400 लोग उस पर सवार थे। वर्तमान में अच्छे तैराक स्वामीनारायण मंदिर के पास नदी में गोता लगाकर लोगों की जान बचा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंत्री बृजेश मेरजा के अलावा रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से जानकारी मांगी व हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने मृतकों के परिवारों के लिए दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार आर्थिक मदद देने की घोषणा की। बता दें कि पहले इस ब्रिज को 6 महीने के लिए रेनोवेशन के लिए बंद कर दिया गया था। 2 करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार के बाद नए साल के दिन ही पुल को दर्शकों के लिए खोला गया था

पुल पर 400 के करीब लोग  थे मौजूद 

मोरबी में करीब 500 साल पहले रियासत काल में बनाया गया झूलता पुल रविवार शाम अचानक टूट गया। पुल पर 400 के करीब लोग मौजूद थे जो सभी मच्छू नदी में जा गिरे। पुल के साथ नदी में गिरे लोग तैरते व पुल के केबल के जरिए ऊपर चढते नजर आए। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट कर बताया कि वे प्रशासन के साथ संपर्क में हैं तथा पीडितों की सभी तरह की मदद करने के लिए फायर, स्वास्थ्य विभाग की टीमें भेजी गई हैं। पुल पर तीन सौ से अधिक लोग होने की बात कही जा रही है। पुल के साथ नीचे गिरकर बेहोश हुए लोगों की संख्या काफी बताई जा रही है तथा इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ सकती है। अपुष्ट सूत्र अब तक 32 लोगों के मरने की पुष्टी कर रहे हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर चयनित होने पर प्रसन्नता

सरकारी स्कूलों में मिलती है संस्कारवान शिक्षा

भगवान से भी ऊचा होता है गुरु का स्थान