बदलापुर महोत्सव में 251 कन्याओं का होगा विवाह
बदलापुर महोत्सव में 251 कन्याओं का होगा विवाह
महराजगंज/जौनपुर
1 व 2 नवंबर को आयोजित बदलापुर महोत्सव में 251 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा।
विधायक रमेश मिश्रा ने कहा बदलापुर महोत्सव हेतु शासन द्वारा ₹10 लाख का बजट स्वीकृत किया गया है। इस महोत्सव में 251 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह भी कराया जाएगा।इसके लिए शासन द्वारा एक करोड़ 28 लाख एक हजार की धनराशि स्वीकृत की गई है।जिससे कन्याओं को उपहार दिया जाएगा। इसमें विधानसभा में कराए गए विकास कार्यों की एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें