भारतीय एकता के सूत्रधार थे सरदार वल्लभभाई पटेल

 

भारतीय एकता अखंडता के सूत्रधार थे सरदार वल्लभभाई पटेल

महाराजगंज (जौनपुर)

गांधीनगर से महराजगंज विकासखंड तक 8 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा के समापन के अवसर पर लो


गों को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कहा सरदार वल्लभभाई पटेल भारत की एकता अखंडता के प्रमुख सूत्रधार रहें। उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध बारडोली का प्रसिद्ध किसान आंदोलन चलाने के साथ असहयोग आंदोलन व भारत छोड़ो आंदोलन में अंग्रेजों के खिलाफ जम कर लोहा लिया।भारत की आजादी के बाद भारत को एक सूत्र में पिरोकर वर्तमान भारत का स्वरूप देने का कार्य लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने किया। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह ने कहा देश की 565 देसी रियासतों को आजादी के बाद भारत में मिलाने का कार्य इंटीग्रेशन ऑफ इंडिया के तहत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने किया था। बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा ने कहा सरदार वल्लभभाई पटेल आजादी के बाद देश के प्रथम गृहमंत्री व उप प्रधानमंत्री रहते हुए भारत को एक सूत्र में बांधकर वर्तमान भारत राष्ट्र का स्वरूप दिया है। हर भारतवासी उनका ऋणी है। यदि नेहरू जी ने विरोध न किया होता तो वह उसी समय संपूर्ण जम्मू कश्मीर का भारत में विलय कर चुके होते । सरदार वल्लभभाई पटेल का किरदार निभाने वाले तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। बासूपुर, गद्दोपुर,चरियाही, राजपुर रुखार,नहरपुर, दुगौली,सवंसा में ग्रामीणों व प्रधानों द्वारा तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया।

इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह,जौनपुर नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य,अशोक चौरसिया, अमरपाल मौर्य, दिलीप पटेल,खंड विकास अधिकारी दिनेश मौर्य,वैभव सिंह,खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद पांडे,उमेंद्र प्रताप सिंह,उमानाथ यादव, प्रधानाचार्य आई बी सिंह,राम आसरे पाण्डेय,गीता सरोज, सिद्धार्थ सिंह, लवकुश सिंह, अवधेश उपाध्याय, माता फिर मिश्रा,राम सहाय पाण्डेय, बृजलाल यादव, राम मिलन यादव, राय साहब सिंह, अशोक सिंह, , धीरज चतुर्वेदी, विनोद सिंह,दिनेश जायसवाल, बृजलाल यादव, प्रदीप सिंह,सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर चयनित होने पर प्रसन्नता

सरकारी स्कूलों में मिलती है संस्कारवान शिक्षा