संदेश

अप्रैल, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डा.आशीष सिंह बने राजा हरपाल सिंह इं.कालेज के प्रधानाचार्य

चित्र
 डॉ.आशीष कुमार सिंह  राजा हरपाल सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य। विद्यालय संरक्षक कुंवर जय सिंह ने कराया कार्यभार ग्रहण।  सिंगरामऊ। स्थानीय राजा हरपाल सिंह इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. आशीष कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है।  प्रधानाचार्य जगदीश सिंह की सेवानिवृति के बाद विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ आशीष कुमार सिंह को प्रधानाचार्य बनाया गया है। यह जानकारी विद्यालय के संरक्षक कुंवर जय सिंह जय बाबा ने दी है ।  विद्यालय के संरक्षक कुंवर जय सिंह जय बाबा की उपस्थिति में नए प्रधानाचार्य को कार्य भार ग्रहण कराया गया। इस मौके पर दीपक श्रीवास्तव, संजय सिंह, इंद्रनील सिंह, कृष्ण कुमार खरवार, राहुल सिंह, सुरेश कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, विजय सिंह, डॉ. संदीप गुफ्ता अन्य उपस्थित रहे।

सरकारी स्कूलों में मिलती है संस्कारवान शिक्षा

चित्र
 सरकारी विद्यालय में मिलती है संस्कारवान शिक्षा  महराजगंज (जौनपुर) कंपोजिट विद्यालय बहाउद्दीनपुर में आयोजित ब्लाक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ करते हुए युवा भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख पति विनय कुमार सिंह ने कहा संस्कारवान शिक्षा मात्र सरकारी विद्यालयों में सीमित है। कायाकल्प योजना के तहत पूर्व की अपेक्षा सरकारी विद्यालय में भौतिक सुविधाएं कॉन्वेंट स्कूलों से भी बेहतर हुई है। यहां आज भी चरण स्पर्श की हमारी सनातन परंपरा कायम है। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में बच्चों के बचपना के साथ खिलवाड़ हो रहा है। घंटो यात्रा के बाद शिक्षा व स्कूल की तैयारी में बचपन खो जा रहा है। नौनिहालो को गांव के विद्यालय में खेल के साथ शिक्षा की नई व्यवस्था बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और आत्मविश्वास ला रही है। माता-पिता व गुरु का स्थान सबसे ऊंचा होता है। खंड शिक्षा अधिकारी रमेश पटेल ने कहा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना हमारा लक्ष्य है।निपुण भारत मिशन के तहत हमारे जनपद को प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इस वर्ष भी पहला स्थान बनाए रखना है।नए सत्र नामांकन बढ़ाना है।अभिवावक बच्चों को नियमित स्कूल...