संदेश

दिसंबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर चयनित होने पर प्रसन्नता

चित्र
 गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर चयनित होने पर प्रसन्नता तेजी बाजार (जौनपुर) गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पद पर चयनित होने पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता जताई है। थाना क्षेत्र के सरसरा निवासी पूर्व प्रवक्ता शालिकराम यादव के पोते वैभव यादव का चयन गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पद पर होने पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। इस दौरान गांव में आयोजित कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश यादव ने कहा यदि व्यक्ति पूरे मनोयोग व एकाग्र मन से प्रयास करें तो जीवन सफलता  में अवश्य मिलती है। वैभव यादव स्नातक की परीक्षा में दिल्ली विश्वविद्यालय में सेकंड टॉपर रहे हैं।दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी करने के बाद गांधीनगर से एलएलएम पूर्ण करने के बाद सहायक प्रोफेसर के पद पर मात्र 24 वर्ष की अवस्था में चयनित हुए हैं।  इस दौरान वैभव के के पिता ओम प्रकाश यादव, जयप्रकाश यादव, राजीव सिंह,रवि प्रकाश समेत अनेकों लोग मौजूद रहे।